Knowledge

Human Body Parts Name in Hindi and English

यहाँ पर आप शरीर के अंगों के नाम से जुडी जानकारी को प्राप्त करेंगे | पुरे Human Body Parts Names in Hindi और English वो भी pictures के साथ आपको जानने को मिलेंगे | इसके अलावे यहाँ पर हर body parts को थोड़े विस्तार में बतलाया गया है ताकि आपको अच्छे से जानकारी मिल सके |

1) Head= सिर, माथा:- यह मनुष्य के शरीर का सबसे उपरी हिस्सा होता है, जिसपर बाल उगते हैं |

2) Hair= बाल, चुल:- यह आम तौर पर सभी मनुष्यों के सर में उगता है, जिसका रंग सामान्यता काला होता है | हालांकि यह शरीर के अन्य सभी अंगो में भी निकलता है, लेकिन वे काफी कम तथा छोटे आकार में निकलते हैं |

3) Brow= भौंह:- आँखों के ऊपर में पाए जाने वालो बालो को भौंह कहा जाता है, जो एक प्रकार से मनुष्य के चेहरे की खूबसूरती को बढाता है |

4) Nose= नाक:- यह नाम इंसान का बहुत ही महत्वपूर्ण एवं आवश्यक भाग होता है, जिससे मनुष्य किसी भी सुगंध य गंध को सूंघ सकता है | इसके अलावे साथ ही मनुष्य साँस भी नाक के द्वारा ही लेता है |

5) Lip= होंठ:- यह मनुष्य के मुंह की एक द्वार के रूप में है, जो हमारे मुंह के खुलने एवं बंद होने में मदद करता है | मनुष्य द्वारा इसका उपयोग चुम्बन लेने के लिए भी किया जाता है |

6) Ear= कान:- यह एक बड़ा ही महत्वपूर्ण अंग है, जो सभी मनुष्यों के पास होता है क्यूंकि मनुष्य इस कान के द्वारा ही किसी भी आवाज या ध्वनि को सुन सकता है | इसके बिना मनुष्य बहरा कहलाता है |

7 Eyes= आंख, नयन:- किसी भी दृश्य को देखने के लिए मनुष्य अपने आँख का ही उपयोग करता है | आम तौर पर यह मनुष्य का सबसे कोमल अंग भी होता है |

8) Face= चेहरा, मुख:- यह मुख या चेहरा मनुष्य की असली पहचान होती है, क्यूंकि इस चेहरे को ही देखकर किसी को पहचाना जा सकता है |

9) Cheek= गाल:- यह इंसान का सबसे खुबसुरत सा अंग होता है, जिसे साधारण भाषा में चेहरे की त्वचा के रूप में भी जाना जा सकता है | आपको बता दे की, मनुष्य का गाल ही उसके चेहरे की असली खूबसूरती होती है |

10) Mouth= मुंह:- यह मनुष्य के आहार नाली का सबसे पहला भाग होता है, जिसके मदद से मनुष्य भोजन का सेवन करता है |

11) Tongue= जीभ:- यह हमारे मुंह के अंदर का एक भाग है, जिसके द्वारा हम किसी भी स्वाद का एहसास कर सकते हैं | साथ ही हमारे मुंह से भोजन को अन्दर पहुँचाने का काम भी जीभ ही करती है |

12) Teeth= दांत:- यह हमारे मुंह का सबसे कठोर भाग होता है, जिसका रंग सफ़ेद होता है | यह दांत हमें भोजन को चबाने में मदद करता है |

13) Chin= ठुड्डी:- यह हमारे चेहरे का सबसे निचला अंग है, जिसे ठोड़ी या ठुड्डी भी कहा जाता है | यह मुख्य रूप से हमारे चेहरे के होंठ के नीचे की हड्डी होती है |

14) Throat= गला:- आम तौर पर मनुष्य तथा अन्य सभी जीवों के गर्दन के आगे के भाग को गला कहा जाता है |

15) Neck= गरदन:- यह मनुष्य के शरीर का ऐसा अंग है, जो उसके सिर तथा धड़ को जोड़ती है |

16) Brain= दिमाग:- यह इंसान के शरीर का सबसे अहम् एवं महत्वपूर्ण अंग है, जिसके मदद से इन्सान किसी भी चीज को सोच सकता है तथा अन्य कोई भी गतिविधि करता है | किसी भी प्राणी का दिमाग हे शरीर को नियंत्रण करता है |

17) Arms= बांह:- यह बांह आम तौर पर भुजा के नाम से भी जाना जाता है | यह एक ऐसा अंग होता है, जिसके अंत में हमारा हाथ लगा होता है |

18) Hand= हाथ:- यह हाथ हमारे शरीर का एक अंग है, जो प्रत्येक मनुष्य के पास होता है | इस हाथ के जरिये हम किसी भी चीज को पकड़ सकते हैं तथा उठा सकते हैं |

19 )Armpit= कांख:- बांह तथा कंधे के बीच जुड़ने वाली भाग के निचले हिस्से को कांख कहा जाता है |

20) Shoulder= कन्धा:- यह मनुष्य का एक मजबूत भाग होता है, जिससे उसके दोनों बांह जुड़े होते हैं |

21) Stomach= पेट:- यह हमारे शरीर का एक ऐसा अंग है, जिसके अन्दर हमारे शरीर के कई सारे अंग होते हैं | यह पेट एक ऐसा अंग है, जिसमे मनुष्य द्वारा सेवन किये जाने वाले भोजन जाकर ठहरती है |

22) Lung= फेफड़ा:- मनुष्य सांस इस फेफड़े के मदद से ही लेते हैं, इसलिए यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण अंग होता है |

23) Chest= छाती:- यह पेट के ऊपर और गर्दन के निचे का भाग होता है, जिसमे हड्डी होती है | यह हमारे शरीर के अंदरूनी हिस्से जैसे:- फेफड़े तथा दिल जैसे अंगो की सुरक्षित रूप से रक्षा करता है |

24) Back= पीठ:- यह हमारे शरीर के पीछे का हिस्सा होता है, जो हमारे रीढ़ की हड्डी की मदद से सम्हलती है |

25) Thumb= अंगूठा:- यह हमारे हाथ की एक ऊँगली होती है, जो अन्य उँगलियों से हल्की मोटी होती है |

26) Elbow= कोहनी:- हमारे हाथ के बांह के उपर तथा निचे के हिस्से के बीच को जोड़ने वाले भाग को कोहनी कहा जाता है |

27) Nail= नाखून:- यह एक बेजान अंग होती है, जो मनुष्य के हाथ तथा पैर के उँगलियों से निकलती है तथा उसे समय – समय पर उसका परित्याग भी किया जाता है |

28) Skin= त्वचा, चमडा, खाल:- यह पूरे शरीर के ऊपर होने वाली एक भाग होती है, जो हमारे शरीर के अन्य अंगो को ढकती है |

29) Navel= नाभि:- यह नाभि हमारे पेट में होने वाली एक अंग होती है, जो हमारे पेट के बीचो – बीच पाई जाती है | माँ के गर्भ में शिशु को आहार नाभि द्वारा प्राप्त होता है |

30) Thigh= जाँघ:- यह कमर के निचे तथा घुटने के बीच का हिस्सा होता है |

31) Knee= घुटना:- मनुष्य के पैर तथा जांघ को जोड़ने वाले हिस्से को घुटने के रूप में जाना जाता है |

32) Hip, Waist= कूल्हा, कमर: – यह एक ऐसी अंग होती है, जो मनुष्य को बीच से जोडती है | यह आम तौर पर जुड़ने के साथ – साथ मुडती भी है |

33) Foot= पैर, टांग:- यह मनुष्य का सबसे लम्बा तथा मजबूत भाग होता है, जिसके मदद से वह चल तथा दौड़ सकता है |

34) Heel= एढ़ी, खुर:- यह हमारे पैर का निचला अंग है |

Number English Hindi
1 Hair बाल, चुल
2 Head सिर, माथा
3 Brow भौंह
4 Nose नाक
5 Lip होंठ
6 Ear कान
7 Eyes आंख, नयन
8 Face चेहरा, मुख
9 Cheek गाल
10 Mouth मुंह
11 Tongue जीभ
12 Teeth दांत
13 Chin ठुड्डी
14 Throat गला
15 Neck गरदन
16 Brain दिमाग
17 Arms बांह
18 Hand हाथ
19 Armpit कांख
20 Shoulder कन्धा
21 Stomach पेट
22 Lung फेफड़ा
23 Chest छाती
24 Back पीठ
25 Thumb अंगूठा
26 Elbow कोहनी
27 Nail नाखून
28 Skin त्वचा, चमडा, खाल
29 Back पीठ
30 Navel नाभि
31 Thigh जाँघ
32 Knee घुटना
33 Hip, Waist कूल्हा, कमर
34 Foot पैर, टांग
35 Heel एढ़ी, खुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
Close
Close