Knowledge

Antelope Meaning in Hindi – एंटीलोप से जुडी जानकारी

यह Antelope (एंटीलोप) Eurasia तथा Africa के देशीय प्रजातियों का एक सदस्य है, जिसे हिंदी में मृग के नाम से जाना जाता है | यह Bovidae परिवार से सम्बंधित एक जानवर हैं, जो दिखने में हिरन की तरह होते हैं | तो चलिए जानते हैं, इस मृग के बारे में की यह किस प्रकार का होता है, यह कहाँ पाया जाता है तथा यह कैसा दिखता है, इत्यादि |

Antelope Meaning in Hindi

English Name: Antelope
Hindi Name:
चिकारा  / मृग
Scientific Name:
Antilocapra americana
Family:
Bovidae

परिचय / Introduction

यह Antelope (एंटीलोप) नाम फ्रांसीसी एंटीलोप से लिया गया है, जिसका अर्थ है “सुंदर आंख” या जानवरों की आकर्षक लंबी पलक है, इसलिए यह जानवर अपनी आँखों की सुन्दरता के लिए काफी चर्चित है | ये जानवर अपने कंधे तक लगभग 25 से 35 इंच ऊँचे होते हैं, जो आम तौर पर सफेद, काले एवं भूरे रंग में होते हैं | इन जानवरों के पैर हल्के नुकीले होते हैं तथा इनके दौड़ने के क्षमता काफी अधिक होती है, जो आम तौर पर 67 km प्रति घंटा की दूरी तय कर सकते हैं | इसके अलावे इस जानवर के दो लम्बे-लम्बे सिंघ होते हैं, जो बहुत ही नुकीले भी होते हैं | ये सिंघ हल्के टेढ़े से होते हैं, जो दिखने में बहुत ही खतरनाक लगते हैं |

जीवनकाल / Lifespan

इन Antelope (एंटीलोप) जानवरों की औसत जीवनकाल आम तौर पर लगभग 15 से 17 वर्ष होती हैं, परन्तु अगर इसकी देख-भाल ठीक प्रकार से की जाए तो ये लगभग 17 से 20 वर्ष तक आसानी से जीवित रह सकते हैं |

प्रजतियां / Species

Two adult Impala antelope

आम तौर पर इस मृग की लगभग 91 प्रजतियां पायी जाती हैं, जिसमे ज्यादातर अफ्रीका के मूल निवासी हैं |

  • Eland antelope: ये पूरे अफ्रीका में Bovidae परिवार का सबसे बड़ा प्रजाति है | यह antelope पूरे दुनिया भर के सबसे बड़े प्रजतियों में से एक है |
  • Kudu antelope: यह अफ्रीका का सबसे लम्बा मृग है, जिसके सिंघ काफी बड़े-बड़े होते हैं | इन जानवरों के दो किस्मे होते हैं, जिसमें पहला antelope तथा दूसरा Greater kudu antelope हैं | ये मृग मुख्य तौर से दक्षिणी अफ्रीका में ज्यादातर पाए जाते हैं |
  • Sable antelope: यह दक्षिण अफ्रीका के जंगली घासों के मैदानों में पाए जाते हैं, आफ्रिका के मैदानों की प्रजातियों में से एक है | इसके अलावे यह Zimbabwe का राष्ट्रिय पशु भी है |
  • Nyala antelope: यह माध्यम आकार का एक मृग है, जो अफ्रीका के खेल जानवरों के रूप में मौजूद हैं | ये कुडू प्रजतियों से बड़े हैं, जो आम तौर पर सुबह तथा शाम के समय में सक्रीय होते हैं |
  • Gemsbok Antelope: ये आम तौर पर Oryx के परिवार से सम्बंधित एक मृग है, जो दक्षिण अफ्रीका के रेगिस्तानो का मूल निवासी है |
  • Roan Antelope: यह अफ्रीका के सबसे बड़े मृगों में से एक है, जो पूर्वी तथा दक्षिणी अफ्रीका में काफी मात्रा में पाए जाते हैं | ये प्रजाति आम तौर पर हल्के गहरे जंगलों में काफी मात्रा में पाए जाते हैं |
  • Hartebeest Antelope: इस प्रजाति के मृग जंगली घासों वाले मैदानों में अन्यथा खुले मैदानों में काफी मात्रा में पाए जाते हैं |
  • Waterbuck Antelope: ये आम तौर पर वाटरलैंड जैसे क्षेत्रों के करीब पाए जाने वाले प्रजाति हैं, मुख्य तौर से नदियों, तालाबो तथा झीलों वाले क्षेत्रों में काफी मात्रा में पाए जाते हैं |
  • Bushbuck Antelope: ये मृग के सबसे छोटे प्रजाति हैं, जिनके सिंघ सर्पिल होते हैं | ये वर्षावनो तथा झाड़ों में पाए जा सकते हैं |
  • Impala Antelope: यह मध्यम आकार का मृग है, जो पूरे अफ्रीका के सभी सभी मृगो में से एक है |
  • Springbok Antelope: यह प्रजाति दक्षिण-पश्चिमी अफ्रीका के सूखे भूमि में पाए जाते हैं, जो मध्यम आकार का होता है | इस मृग को जंपिंग हिरन के नाम से भी जाना जाता है |
  • Thomson’s Gazelle Antelope: इस प्रजाति के सिंघ बहुत ही नुकीले होते हैं तथा ये पृथ्वी के सबसे तेज पशुवों में से एक है | यह गजले केन्या, तंजानिया तथा अफ्रीका के सवाना घास के मैदान में काफी पाए जाते हैं |

खूबियाँ / Features 

  • मृग के कुछ एशियाई प्रजातियों के 2 सिंघ के स्थान पर 4 सिंघ होते हैं |
  • इस मृग के कुछ प्रजातियों के सिंघ लगभग 5 फीट के आस-पास तक बढ़ते हैं |
  • ये शाकाहारी जानवर होते हैं, जो अम तौर पर घास, छोटे पौधे तथा बीज खाते हैं |
  • मृग अपने बच्चे को गुप्त स्थान में तक तक रखते हैं जब तक बच्चा थोडा बड़ा होकर मजबूत न हो जाए |
  • इन मृगों में इतनी क्षमता होती है की, ये 1 घंटे में कम से कम 67 km तक चल सकता है |

रोचक तथ्य/Interesting facts:

  • आम तौर पर एशिया में पाए जाने वाले मृगो में 2 के स्थान पर 4 सिंघ होते हैं |
  • इस मृग की इंद्रियां काफी तेज होती है, जिसके मदद से इन्हें किसी भी शिकारी के आने से पहले इन्हें पता चल जाता है |
  • ये मृग जानवर आम तौर पर जंगलो में लगभग 10 से 12 वर्ष तक तथा कैद में लगभग 20 वर्षो तक जीवित रह सकते हैं |
  • इस मृग जानवर की पूरे दुनिया भर में लगभग 91 विभिन्न प्रजातियां पायी जाती हैं |
  • इस जानवर को Zimbabwe का राष्ट्रिय पशु  के रूप में भी जाना जाता है |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
Close
Close