Knowledge

Shapes Name List in Hindi and English with Picture – आकार के नाम

क्या आपको सभी  आकृतियों के नाम हिंदी और अंग्रेजी में जानकारी हैं? जानिए Name of the Shapes in Hindi and English की पूरी list और समझे photo के साथ,  ताकि आप इसे आसानी से समझ सके |

Shapes name in Hindi and English with Images

आकृतियों के नाम / Shapes Name in Hindi and English

1) Circle= वृत्त:- एक सतह पर वे सभी बिन्दुओं का समूह जो सतह के किसी स्थिर बिंदु से ठीक उसी दूरी पर स्थित हो उसे वृत्त कहते हैं |

2) Cone= शंकु:- यह तीन-आयामी ज्यामितीय आकार है, जो एक सपाट आधार से सुचारू रूप से एक बिंदु तक पहुंचता है |

3) Cube= घन:- आम तौर पर इसमे छः समान आकार के मुख (फेस) होते हैं एवं उन सभी मुखो का एक वर्ग भी होता है |

4) Cuboids= घनाभ:- यह एक समान्तरषटफलक होता है, जिसके सभी फलक आयातकर होते हैं |

5) Cylinder= बेलन:- ज्यामिति में एक त्रिआयामी ठोस की आकृति होती है, जिसे बेलन के नाम से जाना जाता है |

6) Heart= दिल:- यह मनुष्य के ह्रदय के सामान होने वाला एक आकार है, इसलिए इसे दिल कहा जाता है |

7) Heptagon= सप्तभुज:- यह सात साधारण रेखाओं से बनी ज्यामिति कि एक आकृति होती है, जिसके दो प्रकार होते हैं, सम सप्तभुज तथा विषम सप्तभुज |

8) Octagon= अष्टभुज:- आठ समान भुजाओं से बने ज्यामिति के उस आकार को अष्टभुज कहा जाता है |

9) Oval = अंडाकार:- यह अंडे के सामान दिखने वाला एक आकार है, जो वृत से थोड़ा अलग होता है | 

10) Parallelogram= चतुर्भुज:- चार सरल रेखाओं से घिरे आकृति को चतुर्भुज कहते हैं, जिसके चार कोने होते हैं |

11) Pentagon= पंचभुज:- यह पांच भुजाओं से बना एक आकृति होता है, जिसके सम पंचभुज, बिषम पंचभुज जैसे दो प्रकार होते हैं |

12) Rectangle= आयत:- इसके चार भुजाएँ एवं चार कोण होते हैं तथा इसके दोनों विपरीत भुजाएँ समांतर होते हैं |

13) Rhombus= समचतुर्भुज:- यह एक समतल आकृति होती है, जिसे कुल चार सामान भुजाएँ होते हैं |

14) Semicircle= अर्ध गोला:- यह ज्यामिति में एक त्रिआयामी ठोस वाली आकृति होती है, जिसकी एक सतह समतल वृत्त आकार तथा दूसरी सतह वक्र होती है |

15) Sphere= गोला:- यह एक ठोस होता है, जिसके सिर्फ एक तल होती है एवं उस तल के सभी बिंदु एक स्थिर बिंदु से समान दूरी पर होते हैं |

16) Square= वर्ग:- यह एक ज्यामिति की आकृति है, जिसके चार भुजाएँ तथा चार समकोण कोण होते हैं | यह एक चक्रीय चतुर्भुज के रूप में एक आयत भी होता है |

17) Star= सितारा:- यह ज्यामिति में एक प्रकार का गैर-उत्तल बहुभुज होता है, जिसका प्रथम उपयोग पोलिग्राम में शामिल है |

18) Triangle= त्रिभुज:यह तीन शीर्षों एवं तीन भुजाओं वाला एक बहुभुज होता है, जिसे त्रिभुज कहा जाता है |

Sr. No. Shape name in English Shape name in hindi
1 Circle वृत्त
2 Cone शंकु
3 Cube घन
4 Cuboids घनाभ
5 Cylinder बेलन
6 Heart दिल
7 Heptagon सप्तभुज
8 Octagon अष्टभुज
9 Oval अंडाकार
10 Parallelogram चतुर्भुज
11 Pentagon पंचभुज
12 Rectangle आयत
13 Rhombus समचतुर्भुज
14 Semicircle अर्ध गोला
15 Sphere गोला
16 Square वर्ग
17 Star सितारा
18 Triangle त्रिभुज

अगर आपको यह Shapes in Hindi लेख अच्छी लगी हो तो हमें comment करके अवश्य ही बताएं तथा इसे अपने दोस्तों के साथ भी साझा करे |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
Close
Close