Full Form

JCB Full Form in Hindi – जेसीबी का मतलब

आज मैं आपको इस अदभुत मशीन JCB Full Form और इससे जुडी जानकारी बताऊँगी | असल में यह JCB मशीन बनाने वाली एक बहुराष्ट्रीय कंपनी का नाम है | यह कंपनी खुदाई करने वाली तथा बड़े चीजो को उठाने वाली, इत्यादि जैसे भारी कार्यों में उपयोग होने वाली मजबूत मशीने का निर्माण करती हैं | तो चलिए जानते हैं, इस कंपनी के बारे में की यह किस प्रकार का कंपनी है, इसके संस्थापक कौन थे, यह किस-प्रकार की मशीने बनाती हैं, इत्यादि |

jcb

JCB: Josephy Cyril Bamford / जोसफ सायरिल बम्फोर्ड

जैसे की आपने ऊपर देखा की इस JCB का full form Josephy Cyril Bamford है, जो इस कंपनी के संस्थापक का नाम था | इस कंपनी को 23 October 1945 में स्थापित किया गया था, जिसका मुख्यालय Rocester, Staffordshire, United Kingdom में स्थित है | यह कंपनी आज के तारीख में भारी कार्यों में उपयोग होने वाली कम से कम 300 प्रकार की मशीनों का निर्माण करती है |

यह पूरे दुनिया भर में तीसरा सबसे बड़ा कंपनी है, जो इन भारी मशीनों का निर्माण करती है | इस कंपनी की जर्मनी, उत्तर, दक्षिण अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, भारत, तथा चीन इत्यादि, जैसे देशों में लगभग 18 से अधिक फैक्ट्रीयाँ है | इन फक्ट्रियों में बनायी जाने वाली मशीनों को लगभग 150 से भी अधिक देशों में बेची जाती है | इस कंपनी में बनायी जाने वाली मशीनों को भारत में भी ख़रीदा जाता है तथा इसका उपयोग एक से एक भारी कार्यों को आसानी से करने के लिए किया जाता है |

JCB कंपनी में बनायी जाने वाले मशीन:

वैसे तो आम तौर पर इस JCB कंपनी में 300 से भी अधिक मशीने बनायी जाती है, जिसमे कुछ प्रसिद्द मशीनों के नाम निम्नलिखित प्रकार से दिए गए हैं |

  • Excavators
  • Wheeled loaders
  • Tractors
  • Military vehicles
  • JCB Dieselmax
  • JCB Vibromax

वजन / Weight

इस कंपनी में बनायी जाने वाली मशीनों की न्यूनतम वजन लगभग 8070 किलोग्राम के आस-पास तथा सबसे अधिक वजन लगभग 10,640 किलोग्राम के आस-पास होती है, जिसके अधिकतर अंग मजबूत लोहे के होते हैं |

JCB के मुख्य कार्य

इस कंपनी के मशीन आम तौर पर लगभग सभी भारी कार्यों को कर सकते हैं, जो मजदूर नहीं कर पाते हैं या बहुत ही धीरे-धीरे कर पाते हैं | वैसे तो आम तौर पर इस मशीन का मुख्य कार्य मिट्टी खोदना एवं उठाना है | परन्तु इसके अलावे भी इस मशीन का उपयोग कई कार्यों में किया जाता है, जो निम्नलिखित प्रकार से दिया गया है |

  • बड़े-बड़े लोहे को उठाना
  • छोटी गाड़ियों को चढ़ाना या उतारना
  • कुवां खोदना
  • तालाब खोदना
  • पुराने बड़े घरों को तोड़ना

JCB के मूल्य / Price

इस JCB कंपनी के मशीनों की न्यूनतम मूल्य लगभग 10 लाख से 12 लाख एवं अधिक से अधिक 30 से 35 लाख के आस-पास होती है |

रोचक तथ्य / Interesting Facts

  • इस कंपनी का नाम इसके संस्थापक जोसफ सायरिल बम्फोर्ड के नाम पर रखा गया है |
  • यह JCB कंपनी ने हाल ही में गुजरे वर्ष 2018 में लगभग 3,1950 करोड़ के आस-पास का व्यापार किया था |
  • यह कंपनी पूरे चार महाद्वीपों में लगभग 11,000 से अधिक लोगों को रोजगार देती है |
  • इस कंपनी की पूरे दुनिया भर में लगभग 18 फक्ट्रियां हैं |
  • इस कंपनी का व्यापार लगभग 150 से अधिक देशों में फैला हुआ है |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
Close
Close