Knowledge

Sports Name in Hindi and English – खेलों के नाम

आज आपको खेलो की नाम की हिंदी और अंग्रेजी में जानकारी दूंगी | जानिए Name of the Spots in English and Hindi पूरी list और photo के साथ, ताकि बच्चे इसे अच्छे से समझ सके |

List of Sports name in Hindi and English

खेलो के नाम / Sports Name in Hindi and English

  1. Badminton / बैडमिंटन:- यह रैकेट एवं कॉर्क के द्वारा खेला जाने वाला एक खेल है, जिसे दो विरोधी खिलाडियों द्वारा खेला जा सकता है | यह खेल एकल यानि अकेले अथवा युगल यानि दो खिलाडियों के टीम द्वारा भी खेला जा सकता है |

2. Baseball / बेसबॉल:- यह आम तौर पर यह एक अमरीकी खेल है, जिसे एक गेंद तथा बल्ले के द्वारा खेला जाता है |

3. Basketball / बास्केटबाल:- यह टीम में खेला जाने वाला एक खेल है, जिसे 5 सक्रीय ख़िलाड़ी वाले टीमो के द्वारा खेला जाता है | इस खेल में दोनों टीमो के ख़िलाड़ी एक दुसरे के विरुद्ध लगभग 10 फूट ऊँचे एक गोल घेरे में उस गेंद को डालकर अंक अर्जित करने का प्रयास करते हैं |

4. Chess / शतरंज:- यह दो खिलाडियों द्वारा खेला जाने वाला एक बहुत ही लोकप्रिय एवं प्राचीन खेल है, जो पूरे विश्व में प्रसिद्द है | इस खेल को एक चौपाट बोर्ड के ऊपर खेला जाता है, जिसमे कुल 64 वर्ग होते हैं |

5. Cricket / क्रिकेट:- यह एक बहुत ही प्रसिद्द खेल है, जिसे गेंद एवं बल्ले के द्वारा खेला जाता है | इस खेल में 11 खिलाडियों वाले दो टीम होते हैं तथा उन दोनों टीमो एक ही लक्ष्य होता है की, वे एक दुसरे से ज्यादा रन बनाए |

6. Football / फ़ुटबॉल:- यह एक ऐसा खेल है, जिसमे 11 खिलाडियों वाले दो टीम होते हैं तथा वे एक दुसरे के विरूद्ध इस खेल को एक घास वाले मैदान में खेलते हैं |

7. Gillidanda / गिल्ली डंडा:- गिल्ली डंडा भारत देश में एक बहुत ही लोकप्रिय खेल है, जिसे साधारण तौर पर एक बेलनाकार डंडे तथा छोटे से गिल्ली के साथ दो खिलाडियों द्वारा खेला जाता है |

8. Golf / गोल्फ़:- यह गेंद और क्लब के द्वारा खेला जाने वाला एक व्यक्तिगत खेल होता है | इस खेल में क्लबो का उपयोग करके मैदान में दूरी पर स्थित एक छेद में गेंद को डालने का कोशिश करते हैं |

9. Gymnastics / जिम्नास्टिक्स:- यह एक ऐसा खेल है, जिसके लिए मनुष्य का शरीर मजबूत होना चाहिए और साथ ही लचीला भी होना चाहिए |

10. Handball / हेन्डबोल:- यह एक टीम में खेला जाने वाला खेल है | इस खेल में सात ख़िलाड़ी वाले दो टीम होते हैं और उन दोनों टीमो का उद्देश्य विरोधी टीम के गोल में बाल को फेकना होता है |

11. Hockey /  हॉकी:- इस हॉकी खेल में दो टीम लकड़ी या किसी कठोर धातु से बनी एक स्टिक से एक कठोर गेंद को विरोधी टीम के नेट या गोल में डालने की कोशिश करते हैं |

12. Kabaddi / कबड्डी:- यह भारतीय उपमहाद्वीप में खेला जाने वाला एक खेल है, जो बांग्लादेश का राष्ट्रिय खेल है |

13. kho kho / खो खो:- यह एक भारतीय खेल है, जो युवाओं में संघर्षशील जोश भर देता है |

14. Kick volleyball / किक वॉलीबॉल:- दक्षिण पूर्व एशिया का एक मूल खेल है और रतन की गेंद के उपयोग में फुटवॉली के समान खेल से अलग है और केवल खिलाड़ियों को गेंद को छूने के लिए अपने पैरों, घुटने, छाती और सिर का उपयोग करने की अनुमति देता है |

15. Korfball / कोर्फ़बॉल:- यह एक गेंद वाला खेल है, जिसमे नेटबॉल और बास्केटबॉल की समानता है | इसमें आठ खिलाडियों की दो टीमों द्वारा खेला जाता है, जिसमें चार महिला खिलाड़ी तथा प्रत्येक टीम में चार पुरुष खिलाड़ी होते हैं |

16. Mallakhamba / मलखंब:- यह हमारे देश का एक पारंपरिक खेल है, जो दो शब्दो यानि मल्ल (बलवान) और खम्भ (खम्भा) होता है |

17. Wrestling /  पहलवानी:- यह भारतीय उपमहाद्वीप में होने वाला एक प्रसिद्द खेल है, जिसे कुश्ती के नाम से भी जाना जाता है | इसमें पहलवान एक दुसरे से कुश्ती लड़ते हैं |

18. Polo / पोलो:- यह एक टीम में खेला जाने वाला खेल है, जिसे घोड़े में बैठकर खेलते हैं | इस खेल का मुख्य उद्देश्य प्रतिद्वंदी टीम के खिलाफ गोल करना है |

19. Rugby / रग्बी:- रग्बी एक यूनियन खेल है, जिसकी शुरुआत सबसे पहले 19वीं सदी में इंग्लैंड में हुई थी | इस खेल में हाथ में गेंद लेकर दौड़ना होता है |

20. Seven stones / सात पत्थर:- यह भारत का एक बहुत ही लोकप्रिय खेल है, जिसे पल्ली पट्टी, पिटो, पित्थु इत्यादि के नाम से भी जाना जाता है |

21. Table tennis / टेबल टेनिस:- इस खेल को पिंग – पोंग के नाम से भी जाना जाता है, जिसे एक कमरे के अन्दर खेला जाता है | आपको बता दे की, इस खेल की उत्पति सबसे पहले वर्ष 1922 में इंग्लैंड में हुई थी |

22. Tennis / टेनिस:- यह दो टीमो के बीच खेला जाने वाला एक खेल है, जिसे गेंद के द्वारा खेला जाता है | इस खेल में कुल 2 ख़िलाड़ी होते हैं |

23. Throw ball / थ्रोबॉल:- थ्रोबॉल एक गैर-संपर्क गेंद का खेल है, जो एक आयताकार कोर्ट पर नौ खिलाड़ियों की दो टीमों के बीच नेट पर खेला जाता है | यह खेल भारत में पहली बार 1940 के दौरान चेन्नई में महिलाओं के खेल के रूप में खेला गया था

24. Tug of war /  रस्साकशी:- यह एक बहुत ही प्रसिद्द खेल है, जिसमें दो टीम के ख़िलाड़ी एक रस्सी को अपनी ओर खीचते हैं उनका उद्देश्य विरोधी टीम को अपनी ओर खीच कर गिरा देना होता है |

25. Volleyball / वालीबाल:- यह लगभग 14 मीटर लम्बे तथा 4 मीटर चौड़े एक मैदान में खेला जाने वाला खेल है |

List of Sports Name list in Hindi and English

Sr. No. Sport name in English Sport name in Hindi
1 Badminton बैडमिंटन
2 Baseball बेसबॉल
3 Basketball बास्केटबाल
4 Chess शतरंज
5 Cricket क्रिकेट
6 Football फ़ुटबॉल
7 Gillidanda गिल्ली डंडा
8 Golf गोल्फ़
9 Gymnastics जिम्नास्टिक्स
10 Handball हेन्डबोल
11 Hockey हॉकी
12 kabaddi कबड्डी
13 kho kho खो खो
14 kick volleyball किक वॉलीबॉल
15 Korfball कोर्फ़बॉल
16 Mallakhamba मलखंब
17 Pehlwani पहलवानी
18 Polo पोलो
19 Rugby रग्बी
20 seven  stones सात पत्थर
21 Table tennis टेबल टेनिस
22 Tennis टेनिस
23 Throw ball थ्रोबॉल
24 Tug of war रस्साकशी
25 Volleyball वालीबाल

आशा करती हूँ की यहाँ दी गयी Sports List In Hindi And English अच्छी लगी होगी, अगर आपको भी और कोई अन्य games के बारे में जानकारी हो तो यहाँ जरुर बतलाये |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
Close
Close