Knowledge

RTI Act Full Form in Hindi और आरटीआई कैसे आवेदन करे ?

RTI एक अधिनियम है, जिसके द्वारा आप किसी भी सरकारी सूचना या अन्य किसी योजना के बारे में निरिक्षण कर सकते हैं | आम तौर पर यह एक ऐसा अधिनियम है, जो देश के हर एक नागरिक का जानना बहुत ही आवश्यक है | दोस्तों अगर आप इसके बारे में नहीं जानते  हैं, तो आप बिलकुल सही स्थान पर आये हैं क्यूंकि आज हम आपको एक ऐसे विषय के बारे में  बताने वाले हैं, जिसके मदद से आप अपने सभी सरकारी अधिकार एवं लाभ के बारे  में जान सकते हैं | तो चलिए अब देर किस बात की है, बिना वक्त गवाए  शुरू करते हैं हमारे आज के  इस विषय RTI के बारे में तथा जानते हैं, इससे सम्बंधित अन्य सभी जानकारियां |

RTI Full Form

RTI: Right To Information / सूचना का अधिकार

RTI का full form Right To Information होता है, जिसका अर्थ हिंदी में सूचना का अधिकार होता है | यह एक अधिनियम होता है, जिसमे मुख्य रूप से भारतियों  को अपने अधिकार के प्रत्ति जागरूक तथा सभी प्रकार के सरकारी सूचना के बारे में बताया  जाता है | इस अधिनयम के तहत हर भारतीय को यह अधिकार प्राप्त होता है की, वो अपने हक़ तथा जानकारी की लिए सरकार से सवाल करके संतुष्ट  हो |

यह अधिनियम मुख्य रूप से वर्ष 2005 में इसीलिए लागू किया गया था, ताकि देश में बढ़ते भ्रष्टाचार को रोका जाये एवं देश के हर नागरिक को सरकार से किसी भी प्रकार की सवाल पूछने का पूर्ण अधिकार मिले | इस अधिकार से देश के हर नागरिक RTI file करके अपनी इच्छा अनुसार सरकार से कोई भी सवाल पूछ सकती है |

RTI अधिनय देश के कौन से राज्य में लागू नहीं हुई है और क्यूँ?

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए आपको ता दे की, यह RTI अधिनियम जम्मू – कश्मीर राज्य में लागू नहीं किया गया था तथा इसके अलावे देश के हर राज्य में इसे पूर्ण रूप से पारित कर दिया गया था | इसे जम्मू – कश्मीर में इसिलए लागू नहीं किया गया था क्यूंकि, वहां एक अलग सूचना अधिनियम लागू की गयी है, जिसे जम्मू  कश्मीर  सूचना का अधिकार के  रूप में जाना जाता है |

Facts and Benefits about RTI:

  • RTI का प्रथम आवेदन ठाने, महाराष्ट्र  के पुलिस स्टेशन को प्रदान किया गया था |
  • इस अधनियम से पहले भारत में सूचना का खुलासा अधिकारिक गोपनीयता अधिनियम 1923 तथा अन्य कई कानूनों द्वारा करके इसे रोक दिय गया था, जिसे एक नए Act RTI के रूप में लागू किया गया |
  • इसके अंतर्गत आपको यह अधिकार मिलती है की, आप किसी भी भ्रष्टाचार के खिलाफ पूर्ण आजादी के साथ शिकायत कर सकते हैं |
  • इसके मदद से आप किसी भी सरकारी संस्थान से कोई भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं |
  • RTI देश के आम नागरिक की सभी अधिकारों की रक्षा करती है तथा देश के सभी नागरिकों का सरकार के प्रति स्पष्टता पैदा करता है |
  • इसके अलावे RTI के मदद से देश का कोई भी आम आदमी किसी भी प्रकार के प्रोजेक्ट, उसके बजट एवं उसमे किसी भी तरह का कोई भरष्टाचार तो नहीं ये सभी जानकारियां RTI file करके जान सकता है |
  • इसके साथ ही आप RTI से नागरिकों के जरूरत से जुडी सार्वजनिक चीजे जैसे:- सड़क, बिजली तथा पानी आदि से सम्बंधित बजट एवं उसके अधिकार के प्रति पूरा विवरण ले सकते हैं |

RTI अधिनयम क्यूँ पारित किया गया:

  • दोस्तों हमारे देश में दिन पर दिन बढ़ते भ्रष्टाचार के वजह से नागरिकों का सरकार के प्रति विश्वाश घटती ही जा रही थी इसीलिए उसे सुधारने के लिए RTI अधिनयम पारित की गयी |
  • अब क्यूंकि हम एक लोकतांत्रिक देश में रहते हैं और हम जिस सरकार का चयन करते हैं वह ढंग से अपना काम कर रही है या नहीं ये जानने का पूर्ण अधिकार भी हमें है |
  • इस अधिनयम का लागू होने का एक और कारण है की, सरकार के द्वारा निकाली गयी योजना का लाभ सब तक पहुँच रहा है या नहीं इसकी जानकारी भी सरकार तक पहुंचे |

RTI file कैसे करे

सबसे पहले तो आपको बता दे की, आप इस अधिनियम RTI को ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों तरीकों से कर सकते हैं, जो आपको निम्नलिखित रूप से बताये गए हैं |

Online:-

  • Online RTI File करने के लिए आपको सबसे पहले इसके official site (rtionline.gov.in) में जाने के बाद Submit request पर क्लिक करनी होगी, जिसके बाद एक नयी पेज open होगी |
    Sumit rti form
  • उस page में आपको यह सुनिश्चित करना होगा की, आपने RTI के सारे guidelines पढ ली है, उसके बाद submit पर क्लिक कर दे |
    read accept and submit
  • उसके बाद सामने आपको एक form दिखेगा जिसे सही – सही भरे (इस form को आपन हिंदी या अंग्रेजी दोनों भाषाओँ में भर सकते हैं ) |
    Submit RTI Application online in Hindi
  • form भरने के बाद आप जो भी दस्तावेज उसमे प्रदान करना चाहते हैं, उसे अपलोड करदे एवं निचे submit की butttonको क्लिक करके submit कर दे |
  • आपका form जमा हो जाएगा फिर आप उसके बाद आप उसे प्रिंट करले |

Offline

  • ऑफलाइन RTI file करने के लिए आपको सबसे पहले इस बात की जानकारी पूर्ण रूप से लेनी  होगी की, आप किस संस्थान के बारे में जानना चाहते  हैं |
  • आप जिस भी संस्थान की जानकारी पाना चाहते हैं, उस विभाग के नाम से एक साफ़ – सुथरे A4 पेपर में अपना पूरा विवरण एक application के रूप में लिखे |
  • ध्यान रहे आप जब भी एप्लीकेशन लिखेंगे उसमे विषय हमेशा RTI अधिनियम 2005 के तहत सूचना तहत अवश्य ही लिखे |
  • उसके बाद आप उसमें अपना पूरा नाम एवं पता एकदम साफ़ तरीके से लिख कर उसे जमा करदे तथा साथ में 10 रुपये का पोस्टल आर्डर अवश्य जमा करे |
  • इसका जवाब आपको लगभग 30 दिन के अन्दर अवश्य ही मिलेगी अगर आपने साडी प्रक्रिया एकदम सही तरीके से पूरी की होगी तो |

आप यहाँ से RTI Application Form को Download कर सकते हैं |

अगर आपने अपने हर दस्तावेज सही तरीके से उसमे attach किये हैं तथा सारी प्रक्रिया एकदम सही तरीके से की है, तो आप जाकर उस संस्थान के ऑफिस में पता लगा  सकते  हैं |

आपकी जानकारी के लिए आपको बता दे की, जो लोग गरीबी रेखा के अंतर्गत आते हैं , वे 10 रुपये  का पोस्टल आर्डर नहीं भी दे सकते हैं |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
Close
Close