Full Form

PCS Full Form in Hindi – पी.सी.एस Exam, Course क्या है?

तो दोस्तों क्या आप PCS Full Form in Hindi जानना चाहते हैं? जानिए यह PCS क्या होता है, इसके लिए क्या eligibility होती है, exam, subjects और अन्य कई जानकारियाँ | यह PCS राज्य सरकार के अंतर्गत कार्य करने वाली एक civil service होती है | अगर आप भी इस नौकरी को पाना चाहते हैं तथा यह जानना चाहते है की इस नौकरी को कैसे प्राप्त की जाती है, तो हमारे इस लेख को ध्यान से पढ़े | जानिए PCS in Hindi, इस PCS का full form तथा इसे प्राप्त करने के लिये योग्यता इत्यादि |

PCS Full Form

PCS: Provincial Civil Service / प्रांतीय सिविल सेवा

जिस प्रकार की आपने ऊपर में देखा तथा जाना की इसका full form है Provincial Civil Service तथा इसका Hindi में अर्थ “प्रांतीय सिविल सेवा” कहते हैं | आम तौर पर यह PCS कृषि, जंगल तथा शिक्षा, इत्यादि जैसे विषयों से सम्बंधित होता है | ये मुख्य रूप से राज्य सरकार के अंतर्गत कार्य करते हैं तथा इन कर्मचारियों को किसी दुसरे राज्य में ट्रान्सफर नहीं किया जा सकता है | आम तौर पर राजस्व प्रशासन के संचालन तथा कानून व्यवस्था के रख-रखाव के लिए पीसीएस अधिकारी उप-मंडल, जिला, मंडल एवं राज्य स्तर पर अलग-अलग पदों में होते हैं |

PCS के लिए योग्यता / Eligibility

अगर आप PCS की नौकरी करने के बारे में सोच रहे हैं या तयारी करना चाहते हैं, निम्नलिखित बातो का ध्यान रखे:

  • इसे पाने के लिए सबसे पहले आपको 10+2 पास करने के बाद 3 वर्ष का स्नातक (graduation) किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड कॉलेज द्वारा उत्तीर्ण होना पड़ता है |
  • आवेदक को इस भारत देश का नागरिकता प्राप्त होनी चाहिए |
  • इस नौकरी को पाने के लिए आवेदक की उम्र कम से कम 21 वर्ष से 40 वर्ष तक होनी चाहिए |

PCS Exam

आम तौर पर इस नौकरी को पाने के लिए तीन चरणों से गुजरना पड़ता है, जिसमे दो परीक्षाओं के साथ-साथ एक इंटरव्यू भी देना पड़ता है |

  • Preliminary Exam: आम तौर पर इस नौकरी को पाने के लिए आवेदन करने के बाद सबसे पहले इस Preliminary Exam की प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है | इसमें कुल 2 प्रश्न पत्र होते हैं, जिसमे पहले में 100 प्रश्न एवं दुसरे में 150 प्रश्न होते हैं | ये दोनों प्रश्न पत्र 200- 200 अंक के होते है एवं इसे देने में कुल 2 घंटे का समय मिलता है |
  • Main Exam: यह मुख्य परीक्षा आम तौर पर प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बाद ही देने के लिए दिया जाता है, जिसमे 8 प्रश्न पात्र होते हैं | इसमें 4 वैकल्पिक तथा 4 अनिवार्य विषय होते हैं, जिसके सभी प्रश्न पत्रों का अंक अलग-अलग रखा गया है |

यह भी जाने की BDS Full Form क्या होता है |

अनिवार्य विषय / Essential Subjects

निम्नलिखित subjects से जुडी exam में प्रश्न पूछे जाते हैं:

  • निबंध 150 Marks, 3 Hours
  • सामान्य हिंदी 150 Marks, 3 Hours
  • सामान्य अध्ययन पेपर I = 200 Marks, 2 Hours
  • सामान्य अध्ययन पेपर II = 200 Marks, 2 Hours

वैकल्पिक विषय / Alternative Subjects

आम तौर पर निचे कुछ विषयों के नाम दिए गए हैं, जिनमे किसी दो विषयों का चयन करना पड़ता है | उसके बाद दोनों विषयों में 2-2 प्रश्न पत्र होते हैं एवं सभी पेपर 150 अंक के होते हैं |

  • कानून /  Law
  • सांख्यिकी / Statistics
  • प्रबंधन / Management
  • इतिहास / History
  • सामाजिक कार्य / Social Work
  • सिविल इंजीनियरिंग / Civil Engineering
  • कृषि / Agriculture
  • रसायन विज्ञान / Chemistry
  • सामाजिक विज्ञान / Sociology
  • रक्षा अध्ययन / Defence Studies

Interview

प्रारंभिक तथा मुख्य परीक्षा दोनों में उत्तीर्ण होने के बाद सबसे आखरी में इंटरव्यू देने की बारी आती है, जिसमे आपके द्वारा चयन किये गए किसी भी विषय से कोई भी सवाल पूछा जा सकता है | यह आप पर निर्भर करता है की, आपने उन प्रश्नों का उत्तर किस प्रकार से दिया उसके बाद उसे देखते हुए ही आपको अंक दिए जाएँगे |.

तो दोस्तों आशा करती हूँ की आपको PCS full form in Hindi यानि की पी.सी.एस क्या होता है से जुडी जानकारी अच्छी लगी होगी | अगर आपके मैं को कोई प्होरश्न तो आप निचे कमेंट बॉक्स के दवारा पूछे |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
Close
Close