Full Form

WHO Full Form in Hindi | क्या है और इसकी जानकारी

WHO पूरे विश्व में स्वास्थ्य से सम्बंधित समस्याओं के लिए एक अंतर्राष्ट्रीय organization है | यह organization लोगों की स्वास्थ्य से जुडी तकलीफों को दूर करने में आपसी सहायता और मानकों को विकसित करने के लिए एक संगठन है | अगर आप इस WHO के बारे में पूर्ण जानकारियां प्राप्त करना चाहते हैं, तो हमारे इस लेख को ध्यान पूर्वक पढ़े | आज हम इस लेख में आपको WHO full form in Hindi, WHO in Hindi क्या है तथा इसके कार्य क्या हैं, इत्यादि सभी जानकारियां देंगे |

WHO Full Form

WHO full form: World Health Organization / विश्व स्वास्थ्य संगठन

जैसे की मैंने आपको ऊपर में बताया की इस WHO का full form World Health Organization है, जिसे Hindi में विश्व स्वास्थ्य संगठन के नाम से जाना जाता है | यह WHO एक बहुत बड़ी संगठन है, जो पूरी दुनिया के लोगों के लिए एक बेहतर, स्वस्थ भविष्य का निर्माण कर रहे हैं | इस organization के कर्मचारियों का यही लक्ष्य रहता है की, लोगों को आगे चलके एक स्वस्थ बुढ़ापा मिल सके |

WHO क्या है

यह WHO यानि World Health Organization एक अंतर्राष्ट्रीय संगठन है, जिसमे कम से कम 195 देश सदस्य हैं | यह संगठन 7 अप्रैल 1948 को स्थापित किया गया था, जिसका उद्देश्य पूरे विश्व के लोगों के स्वास्थ्य का स्तर काफी ऊँचा रखना है | इस WHO का सबसे पहला महानिदेशक Brock Chisholm हैं | आम तौर पर इस संगठन का मुख्यालय स्विट्जरलैंड के एक शहर जिनेवा में स्थित है, जिसमे कम से कम 7000 से भी अधिक लोग कार्य करते है |

इस WHO संगठन के सदस्यों में एक भारत देश भी शामिल है, जिसका भारतीय मुख्यालय हमारे देश की राजधानी दिल्ली में स्थित है | यह संगठन WHO 7 अप्रैल 1948 को लागू हुआ तथा उसी दिन से अब हम हर वर्ष इसे विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाते हैं |

इतिहास / History of WHO

आम तौर पर मूल रूप से 25 जून 1851 में अंतर्राष्ट्रीय स्वच्छता सम्मेलन नाम की एक संगठन का स्थापित किया गया था जो इस WHO के आने से पहले संचालित किया जाता था | यह अंतर्राष्ट्रीय स्वच्छता सम्मेलन वर्ष 1851 से लेकर 1938 तक 14 सम्मेलनों की एक श्रृंखला से चलायी जा रही थी, जिसने प्रमुख हैजा, पीला बुखार और बुबोनिक प्लेग, जैसे कई रोगों से लड़ने के लिए कार्य किया | 10 जनवरी 1920 में लीग ऑफ नेशंस के गठन के दौरान विश्व का पहला अंतरसरकारी संगठन राष्ट्र संघ (LN) को स्थापित किया गया जिसका लक्ष्य मुख्य रूप से विश्व शांति बनाए रखना था | द्वितीय विश्व युद्ध (second world war) के बाद संयुक्त राष्ट्र ने WHO का गठन करने के लिए अन्य सभी संगठनो को अवशोषित कर लिया तथा वर्ष 1948 में WHO का गठन किया |

WHO के कार्य / Work

इस संगठन के कर्मचारी हमेशा इसी मकसद के साथ कार्य करते है की, हम पूरी दुनिया के लोगों के लिए एक बेहतर, स्वस्थ भविष्य का निर्माण कर रहे हैं | तो चलिए जानते हैं यह संगठन किस प्रकार से कार्य करती है |

  • यह संगठन मुख्य रूप से आने वाले नए बिमारियों का पहले से पता लगाकर उनका बहिष्कार करने का कार्य करती है |
  • यह WHO अचानक फैलने वाले संक्रमन रोग को रोकने का उपाय ढूंढते हैं |
  • इस संगठन के कर्मचारी हमें एचआईवी, इंफ्लुएंजा, तथा कैंसर, एवं हृदय, इत्यादि जैसे संक्रमण रोगों से बचाने का प्रयास करते हैं |
  • यह संगठन पोषण, आवास तथा स्वच्छ्ता, इत्यादि में पूरी तरह से सुधार लाने की कोशिश करते हैं |
  • इस संगठन का प्रयास मुख्य रूप से यही रहता है की, कोई भी मनुष्य किसी संक्रमित रोग के कारण ना मरे |
  • यह संगठन पूरे विश्व के लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने की कोशिश करते हैं तथा इनके द्वारा बहुत सारे अभियान भी चलाए जाते हैं ताकि लोगों को अपने आस-पास होने वाली खतरनाक बिमारियों का अंदाजा हो सके तथा वे उनका इलाज करवाएं |

रोचक तथ्य / Interesting Facts about WHO in Hindi

वैसे तो इस WHO संगठन के बारे में जितनी भी कही जाए वह कम ही होगी परन्तु फिर भी निचे इसके कुछ रोचक जानकारियां प्रदान की गयी है, जो आपके लिए काफी उपयोगी होगा |

  • यह World Health Organization एक बहुत ही बड़ी अंतर्राष्ट्रीय संगठन है, जिसका मुख्य उद्देश्य पूरे दुनिया भर के लोगों को एक स्वस्थ भविष्य प्रदान करना है |
  • इस संगठन को 7 अप्रैल 1948 में स्थापित किया था, जिसे आज के समय में पूरा देश प्रति वर्ष 7 अप्रैल को मनाता है |
  • इस संगठन में कुल 194 सदस्य देश हैं तथा इसके मुख्यालय स्विट्जरलैंड में कम से कम 7000 कर्मचारी कार्य करते हैं |

दोस्तों अगर आपको हमारी यह लेख WHO full form in Hindi अच्छी लगी तो हमें जरूर कमेंट करके बताएं | इसके अलावे अगर आप हमें इस WHO संगठन के बारे में कुछ अन्य जानकारियां देना चाहते हैं, तो कृपया कमेंट करके हमें जरूर बताएं |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
Close
Close