Full Form

RTGS Meaning in Hindi – आरटीजीएस क्या है और कैसे काम करता है

इस लेख में आपको RTGS Meaning in Hindi की पूरी जानकारी देंगे | RTGS बड़े पैमाने में पैसे भेजने की एक व्यवस्था है, जो रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा निर्धारित किया गया है | यह व्यवस्था आम तौर पर उन लोगो के लिए है, जो बिना इन्तजार किये एक  बड़े पैमाने में एक बैंक से दुसरे बैंक में पैसे ट्रान्सफर करना चाहते हैं | तो चलिए जानते हैं, इस RTGS के बारे में की यह किस प्रकार की व्यवस्था है, इस व्यवस्था को किस प्रक्रिया से अपनाया जा सकता है, इसके कितने चार्ज कटते हैं, इत्यादि |

RTGS Full Form: Real Time Gross Settlement / रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट

जैसे की आपको ऊपर में बताया गया की RTGS का Hindi में full form Real Time Gross Settlement होता है, जिसके माध्यम से पैसे बिना किसी परेशानी के लगभग आधे घंटे के अन्दर आपके खाते में चले जाते हैं | यह व्यवस्था बैंको द्वारा दी जाने वाली ग्राहकों के लिए एक बहुत ही अच्छी ऑनलाइन सुविधा है, जो हमारे पैसे को सुरक्षित तरीके से बिना इन्तजार करवाए एक खाते से दुसरे खाते में भेजा जाता है |

Online RTGS in SBI

इस RTGS का उपयोग मुख्यतः ज्यादा पैसो के कारोबार में किया जाता है | इस व्यवथा का उपयोग कम से कम 200,000 रुपये की कारोबार के लिए किया जा सकता है तथा इसकी अधिकतम धनराशी की कोई सिमित है | आप अपने खाते से असीमित पैसे का लेनदेन कर सकते हैं |

RTGS करने के लिए जरूरी विवरण 

इस RTGS व्यवस्था के मध्यम से पैसे भेजने के लिए उस खाताधारी जिसके पास आप पैसे भेजना चाहते हैं, उनका निम्नलिखित विवरण का होना बहुत ही आवश्यक है |

  • Account Holder Name
  • Bank Branch Name
  • IFSC Code
  • Account Name

यह काफी हद तक NEFT से मिलता जुलता है |  के इस इन्टरनेट के युग में लगभग सभी बैंक ऑनलाइन RTGS का विल्कप देती हैं ताकि आप  बिना बैंक जाये ऑनलाइन ही पैसा दुसरे जगह भेज सके |  अगर आपक बैंक अकाउंट में ऑनलाइन बैंकिंग सुविधा उपलब्ध है तो आप घर बैठे पैसा भेज सकते हैं |

RTGS करने की प्रक्रिया

आम तौर पर इस RTGS व्यास्वस्था के माध्यम से पैसे भेजने के दो तरीके हैं, जो निम्नलिखित तरीके से दिए गए हैं |

Online Method

आम तौर पर इस online method का उपयोग करने के लिए Internet Banking का उपयोग किया जा सकता है | इसके अंतर्गत RTGS का option चुनने के बाद जिसे पैसे भेजना है, उस खाताधारी का विवरण (details) डालकर उसे Payee या Beneficiary Customer के रूप में add करदे | उसके बाद अपना रकम अपने मन मुताबित डालकर submit करदे |

Offline Method

इस Offline method की सहायता से पैसे भेजने के लिए बैंक जाकर वहां से RTGS का form लेकर उसमे उस खाताधारी का विवरण (details) भरे जिसे आप पैसे भेजना चाहते हैं उसके बाद उसे बैंक अधिकारी को जमा करदे | उस form को जमा करने के बाद आपके आपके द्वारा उस form में जो विविरण भरे गए हैं, उसे बैंक CPS यानि Central Processing System में Add कर देता है | उसके बाद फिर वह विवरण RBI यानि Reserve Bank Of India को भेज दी जाती है तथा फिर RBI उस transaction की प्रक्रिया को पूरा करता है तथा पैसे उस खाताधारी के खाते में भेज देता है |

RTGS करने की Timing

इस RTGS की प्रक्रिया को सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 10 बजे से दोपहर 4:30 बजे तक की जाती है एवं शनिवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक की जाती है |

यह RTGS आम तौर पर Public एवं Bank Holiday में नहीं हो पाती है, जिसे अगले दिन बैंक खुलने के बाद सबसे पहले किया जाता है |

RTGS करने के Charges:-

इस RTGS सुविधा का उपयोग कर पैसे भेजने पर बैंक द्वारा काटे जाने वाले टैक्स निम्नलिखित प्रकार से दिए गए हैं |

Transaction Amount RTGS Charges
200,000 to 500,000 Rs. 30 per transaction
500,000 and above Rs. 55 per transaction

Note: अब RTGS करने पर कई सरकारी बैंक किसी तरह का चार्ज नहीं लेती हैं, पर कुछ प्राइवेट सेक्टर्स के बैंक कुछ शुल्क लेते हैं |

RTGS करने के फायदे / Benefits

इस RTGS की प्रक्रिया को अपनाने के लिए आपको निम्नलिखित फायदों के बारे में आपको अवश्य ही जानकारी होनी चाहिए |

  • इस व्यवस्था में फंड ट्रांसफर वास्तविक समय में होता है |
  • यह व्यवस्था पूर्ण रूप से सुरक्षित है |
  • यह RBI द्वारा संचालित है, इसलिए यह अत्यधिक विश्वसनीय है |
  • इसमें Funds को आधे घंटे के अन्दर ही transfer कर दी जाती है |
  • इस प्रक्रिया में transactions को बहुत ही व्यक्तिगत विधि से की जाती है |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
Close
Close